Sign In
     
घर ओवरवियू संगठनात्मक व्यवस्था इन्फ्रास्ट्रक्चर
Go Search
  news arrows विभिन्न योजनाओं के तहत वागवानों के लिए उपलब्ध सहायता
मुख्य मेन्यू
एक नज़र में बागवानी
नागरिक सेवाएं
सामान्य सूचना
वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन
आर. फ. डी.
फ्लोरीकल्चर
छिडकाव सारिणी
बागवानी सम्बंधित मासिक कार्यसारिणी
फल परिरक्षण सम्बंधित कार्यसारिणी
कीटों की रोकथाम के लिए मासिक कार्य सारिणी
पुष्प उत्पादन सम्बन्धित मासिक कार्य सारिणी
प्रशिक्षण पुस्तिका
परिचालन संदर्शिका
सूचना का अधिकार अधिनियम 2005
निविदाएं
संबंधित वेबसाइटें
हमसे संपर्क करें

जनवरी



जनवरी पहला पखवाड़ा


पर्णपाती फलदार पौधें :



  1. गोबर व उर्वरक प्रयोग : यदि दिसम्बर के माह तक गोबर, फास्फोरस तथा पोटाश खाद डालने का काम पूरा न हो तो यह कार्य पूरा कर लें |


  2. कटाई – छंटाई : सभी शीतोष्ण फलों में कांट-छांट व सीधाई के कार्य के लिए यह उचित समय हैं| कांट-छांट के बड़े घावों पर चौबाटिया पेस्ट का लेप लगाएं| कांट-छांट के बाद बोर्डो मिश्रण या कॉपर फफूंदनाशक दवाई का छिडकाव करें|


  3. नर्सरी से पौधों को उखाड़ने व बेचने का कार्य आरम्भ करें|


  4. पौध रोपण :- इस समय सभी शीतोष्ण फलों के पौधों को तैयार किये व भरे हुए गडढों में रोपित करें|


सदाबहार फलदार पौधें :-



  1. गोबर व उर्वरक प्रयोग :- आम, लीची, निम्बू प्रजातीय फलों के पौधों में खाद व गोबर डालने का कार्य पूरा करें|


  2. निम्बू प्रजातीय फलों के पौधों की पछेती किस्मो के फलों की तुड़ाई पूरी करें|


  3. छोटे पौधों को शीत पक्षाघात [पाले] से बचने के लिए घास से ढकें|


  4. बड़े पौधों को पाले से बचाने के लिए पाला पड़ने की सम्भावना में सिंचाई तथा धुआं करें|


  5. अमरुद के फलों को तोड़ कर मंडियों में भेजें |


जनवरी दूसरा पखवाडा


  1. कांट-छांट, सीधाई व खादो का उपयोग जहाँ बरफ न पड़ी हो और यह काम न हो सका हो तो पूरा कर लें|


  2. पौध-रोपण का काम पूरा कर लें|



सदाबहार फल :-



  1. किन्नू के फलों की तुडाई पूरी करें|


  2. अमरुद की तुड़ान करतें रहें|

मुख्य पृष्ठ | उपकरणों का विवरण | दिशा निर्देश और प्रकाशन | डाउनलोड और प्रपत्र | कार्यक्रम और योजनाएं | घोषणाएँ | नीतियाँ | प्रशिक्षण और सेवाएँ | रोग