मात्रा का निर्धारण :
जितनी कमर्शियल दवाई चाहिए (कि.ग्रा./हैक्टेयर)
= दवाई की मात्रा
(स.प.कि.ग्रा./है.)
X
(100 )
/ % सक्रिय पदार्थ
उदाहरण : : एट्राजीन की मात्रा (स.प) प्रति हैक्टेयर = 1.25 कि.ग्रा.
कमर्शियल दवाई में सक्रिय पदार्थ
= 50 डब्ल्यू पी
अत: कमर्शियल दवाई एट्राजीन की मात्रा (स.प) प्रति हैक्टेयर
= 1.25 X
100 /50 =
2.50 कि.ग्रा.
पारिभाषिक शब्द
प्री- एमरजैन्स (पौध निकलने के पहले) : खरपतवारनाशक दवाई का छिड़काव फसल और खरपतवार निकलने के पहले बिजाई के 48 घंटे के अंदर प्रयोग करना|
पौस्ट- एमरजैन्स (पौध निकलने के बाद) : खरपतवारनाशक दवाई का छिड़काव फसल और खरपतवार निकलने के बाद, जब खरपतवार में 3-4 पत्तें हों, प्रयोग करना|
डाइरैक्टेड स्प्रे (सीधा छिड़काव) : खरपतवारनाशक दवाई का छिड़काव करते समय नोजल द्वारा केवल खरपतवार पर ही सीधा छिड़काव करना|
|