राइजोबियम से टीका करना :
फलीदार फसलों में विचित्र प्रकार की क्षमता होती है जिससे वे वातावरण में विद्यमान नाईट्रोजन को जड़ों की गांठों में रहने वाले नाईट्रोजन खींचने वाले बैक्टीरिया के द्वारा भूमि में डाल सकते हैं| राइजोबियम की स्थानीय किस्में इसके लिए ज्यादा उपयोगी नहीं हैं| अत: यह अनुमोदित किया जाता है कि बीजों को राइजोबियम की उपयुक्त किस्म से उपचारित किया जाये| यह विधि काफी सस्ती है और इससे पौधों में वातावरण से नाईट्रोजन खींचने की क्षमता बढ़ती है| इस टीकाकरण से दालों की अच्छी फसल ली जा सकती है|
|