आलू :
आलू की फसल हिमाचल प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखती है क्योंकि यहां की जलवायु बीज के आलू उत्पादन के लिए अनुकूल है प्रदेश के ऊँचे पर्वतीय क्षेत्रों में जहां समशीतोष्ण जलवायु के साथ-साथ तेज हवा और कम आद्रर्ता होती है और तेले का प्रकोप भी बहुत कम होता है, रोगमुक्त बीज के आलू पैदा किए जाते हैं| हिमाचल प्रदेश में (2002-03) आलू की खेती लगभग 14.2 हजार हैक्टेयर में की गई तथा 151.67 हजार टन उत्पादन हुआ व उत्पादन 102.1 क्विंटल/हैक्टेयर रहा|
|